शनिवार 24 जुलाई को भाजपा गुरूग्राम विधानसभा के अर्जुन मंडल की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता श्री जवाहर यादव प्रदेश मिडिया पैनेलिस्ट ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। बैठक में ज़िला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, ज़िला महामंत्री मनीष गाडौली विधानसभा प्रभारी अरूण बसंल, मडंल प्रभारी महेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष श्रवण आहूजा, महामंत्री ओ पी यादव व सुदेश वर्मा, पूर्व ज़िला अध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा निगम पार्षद कपिल दुआ एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया
