25
Jul

भाजपा गुरुग्राम नवीन मंडल की कार्यसमिति मंडल कार्यालय एम जी रोड, गुरुग्राम में सम्पन्न हुई। मंडल कार्यसमिति मण्डल अध्यक्ष श्री आरुणि शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें दो सत्रों में क्रमशः संगठनात्मक विषय श्री सूरजपाल अम्मू जी (प्रदेश मीडिया प्रभारी) व राजनैतिक विषय श्री मनीष यादव जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पुर्व भाजयुमो हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष) ने लिया। इस कार्यसमिति में वर्तमान राजनैतिक विषयों पर एक राजनैतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ जिसको की पटल पर श्रीमती सुचिता शर्मा जी (मंडल उपाध्यक्ष) जी ने रखा व अनुमोदन पूरी सभा समेत मण्डल महामंत्री श्री रणबीर सिंह जी व श्रीमती रश्मि जोशी जी ने किया। मंच संचालन का दायित्व मंडल महामंत्री श्री महिंदर यादव जी ने किया। कार्यसमिति में विशेष उपस्थिति में श्रीमती अजीत बेनीवाल जी रहीं जो कि भाजपा गुरुग्राम संगठन की सबसे वरिष्ठ नेत्री रहीं, इसके अतिरिक्त प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती उषा प्रियदर्शी, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा श्री सादाब अली नक़वी जी व जिला भाजपा विस्तारक श्री सुनील मेहता जी भी रहे। इस बैठक में मंडल क्षेत्र में रह रहे समस्त जिला, व मंडल के समस्त पदाधिकारी व मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।