11
Mar

भाजपा जिला महिला मोर्चा गुरुग्राम ने कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा ट्रैक्टर रैली में महिलाओं का अपमान किए जाने का विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा कांग्रेस ज़िला कार्यालय के सामने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला जलाया गया। जिला भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष ज्योति डेंबला की अध्यक्षता में जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा सुंदरी खत्री जी, पांडुचेरी प्रभारी ओबीसी मोर्चा ऊषा प्रियदर्शी जी , जिला महामंत्री महिला मोर्चा विदू कालरा जी और समस्त महिला शक्ति ने भूपेन्द्र हुड्डा का पुतला जलाकर पुरज़ोर रोष जताया।
यह महिलाओं द्वारा एक सांकेतिक विरोध रहा जहां भारी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने संदेश दिया कि नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। विरोध प्रदर्शन में भाजपा सचिव रेखा सैनी जी कोमल चौधरी जी , कांता, कुसुम जी, मीडिया प्रभारी पायल चौहान , पूनम गांधी, हिमानी, निधि मल्होत्रा, नीलम सैनी, अनु यादव एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।