24
Mar
आज सोहना विधानसभा के तावडू मे विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली मे मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी ने रैली में उपस्थित भारी संख्या में मौजूद जनता को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष श्री कमल यादव जी, रैली संयोजक व हरियाणा सरकार में मंत्री सोहना के विधायक श्री संजय सिंह जी ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।
मंच पर संगठन मंत्री श्री फणीन्द्रनाथ जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीएल शर्मा जी, श्री जाकिर हुसैन जी, स्वामी धर्मदेव जी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश ज़रावता जी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा प्रियदर्शी जी, जिला प्रभारी श्री संदीप जोशी जी,श्री दीपक मंगला जी, श्री तेजपाल तंवर जी व प्रदेश व जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जी ने केंद्र और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया व जनता से आगामी 25 मई को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की।