ml-khattar
मुख्यमंत्री , हरियाणा

मनोहर लाल खट्टर

श्री मनोहर लाल का जन्म 5 मई, 1954 को ज़िला रोहतक के निंदाणा गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। भारत विभाजन से पूर्व इनके दादा जी और पिता श्री हरबंस लाल खट्टर एवं माता श्रीमती शांति देवी पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान के झंग जिले) में रहते थे। वर्ष 1977 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थायी सदस्य्ता ग्रहण कर 17 साल तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को सेवाएं प्रदान करने के बाद 1994 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। वे वर्ष 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनावों में करनाल विधान सभा से भारी बहुमत से विजयी हुए।